द फॉलोअप डेस्क
शादी का सीजन चल रहा है। ऐसा ही बोकारो के चास मुफ्स्सिल थाना स्थित एक घर में बारात निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच शादी सहनाई चीख पुकार में बदल गई। पूरे घर में सन्नाटा पसर गया। दरअसल, 25 साल का आकाश गोप अपने पिता के साथ बारात निकालने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और आकाश को उधारी पैसा देने के नाम पर घर से बाहर ले गए। इसके बाद चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे शरीर पर चाकू से गोदा
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आकाश अपने पिता भोलानाथ गोप के साथ बारात निकालने की तैयारी कर रहा था। तभी मौके पर गांव का ही राजू महतो पहुंचा। उसने आकाश को कहा कि चलो अपना बकाया पैसा ले लो। बकाया रुपए लेने के लिए आकाश उसके साथ गया। तभी उसने देखा कि राजू का बेटा अविनाश कुछ और लोगों के साथ चाकू लेकर खड़ा है। सभी ने एक साथ आकाश पर हमला कर दिया। पूरे शरीर पर उसके चाकू गोद दिया। आकाश खून से लथपथ चिलाते-चिलाते जमीन पर गिर। उसकी आवाज सुनकर पिता अंदर आए तो देखा बेटा लहूलूहान होकर फर्श पर पड़ा है। भोलानाथ की चीख-पुकार लगाकर लोगों को जुटाया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में आकाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार
घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि आरोपी की छापेमारी की जा रही है। रात भर हमारी टीम ने छापेमारी की है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।